ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक-2026 के तहत विराटनगर नगर वन में पौधारोपण एवं योगाभ्यास से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Nov 1, 2026 - 19:46
 0
ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक-2026 के तहत विराटनगर नगर वन में पौधारोपण एवं योगाभ्यास से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कोटपूतली-बहरोड़, (भारत कुमार शर्मा) ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह-2026 के अंतर्गत रविवार को विराटनगर स्थित नगर वन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा दैनिक जीवन में टिकाऊ आदतें अपनाने के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने सतत जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर योग सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का संदेश दिया। साथ ही नगर वन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया गया।

उप वन संरक्षक ब्रजमोहन गुप्ता के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय ग्रामीणों सहित लगभग 50 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक कोटपूतली जनेश्वर चौधरी, क्षेत्रीय वन अधिकारी पावटा सुषमा कुमारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी विराटनगर मुकेश बाबूलाल शर्मा, वन विभाग के कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

वन विभाग की ओर से आमजन से अपील की गई कि वे सतत जीवनशैली को अपने दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाएं, अधिकाधिक पौधे लगाएं तथा उनकी देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करें। पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सामूहिक भागीदारी से प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है