सरपंच चुनाव की रंजिश में फायरिंग और पथराव का मामला: पहाड़ी पुलिस ने दबिश देकर 12 बोर की बंदूक की बरामद

Nov 16, 2026 - 18:54
 0
सरपंच चुनाव की रंजिश में फायरिंग और पथराव का मामला: पहाड़ी पुलिस ने दबिश देकर 12 बोर की बंदूक की बरामद

पहाड़ी / डीग / राजस्थान । सरपंच चुनाव की रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष, मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में पहाड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान घटना में प्रयुक्त 12 बोर की अवैध बंदूक को एक बाड़े से बरामद कर जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दोनों पक्षों के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

चुनाव परिणाम के बाद गरमाया था विवाद

पुलिस के अनुसार, सरपंच चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव में हारने वाले और जीतने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच रंजिश लगातार गहरी होती चली गई। इसी चुनावी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष अचानक आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामूली विवाद ने मारपीट, पथराव और फायरिंग का रूप ले लिया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए थे।

रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हुई बरामदगी

घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाने में मामले दर्ज कराए गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों से जुड़े 6 आरोपियों—कासम, मोहम्मद कैफ, शौकत, जाहुल, नियाजू और अकरम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने जब रिमांड के दौरान इन आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उनकी निशानदेही पर पहाड़ी थाना पुलिस ने एक बाड़े से घटना में इस्तेमाल की गई 12 बोर की बंदूक बरामद कर ली। पुलिस फिलहाल इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों और हथियारों की खरीद-फरोख्त को लेकर आगे की कानूनी जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................