कठूमर थाना पुलिस ने 10 लीटर अवैध हथकढ़ शराब सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Feb 11, 2022 - 20:17
Feb 11, 2022 - 21:22
 0
कठूमर थाना पुलिस ने 10 लीटर अवैध हथकढ़ शराब सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कठूमर (अलवर, राजस्थान/ अशोक भारद्वाज) अलवर जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर कठूमर थाना क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों में भय तथा आमजन में सुरक्षा को लेकर पुलिस उपाधीक्षक राजेश शर्मा के सुपरवजन में पुलिस थाना कठूमर के थाना अधिकारी सुरेश कुमार द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर लोकल एवं स्पेशल एक्ट में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जप्त की गई। 
मुखबिर की सूचना पर कठूमर थाना पुलिस ने किशन पुत्र प्रहलाद जाति मीणा उम्र 29 साल निवासी बुचाका थाना नगर जिला भरतपुर को टिटपुरी बस स्टैंड पर हथकढ़ शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 5 लीटर हथकढ़ शराब को जपत किया गया। तथा दूसरे अभियुक्त रामसहाय पुत्र शिवलाल मीणा उम्र 60 साल निवासी सिटाहेडा बिजला रोड पर हथकढ़ शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 5 लीटर हथकढ़ शराब को जप्त किया गया। टीम में थाना प्रभारी सुरेश कुमार, हैंड कांस्टेबल समंदर, अमीचंद, कांस्टेबल गंगा सिंह, रवि, पप्पू, चंदराम मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

अशोक भारद्वाज कठूमर कठूमर, अलवर, राजस्थान