पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा अंतर्गत लगे शिविर का विधायक ने किया निरीक्षण

Jul 1, 2025 - 15:29
 0
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा अंतर्गत लगे शिविर का  विधायक ने किया निरीक्षण

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़े के अंतर्गत प्रदेश भर में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं इसी के अंतर्गत 
अलावडा के पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को रामगढ़ प्रधान नसरू खान की अध्यक्षता में शिविर शुरू आयोजित हुआ। जिसमें रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और मौके पर ही ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण किया।
विधायक सुखवंत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिविरों में राजस्व, जलदाय, पशुपालन, आयुष्मान, कृषि, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को प्रदान किया जा रहा है। विधायक ने बताया कि इन शिविरों में लंबित पत्थरगढ़ी व सीमाज्ञान प्रकरणों का निस्तारण, लीकेज मरम्मत, जल-दबाव जांच, नामांतरण कार्य, नहरों की सफाई, पौध वितरण, रास्तों के मामलों का निपटारा, मृदा नमूनों का संग्रहण व स्वास्थ्य कार्ड वितरण, आयुष्मान कार्ड जारी करना, विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने हेतु प्रवेशोत्सव, बिजली के झूलते तारों और पोलों की मरम्मत जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं।
इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत बीपीएल परिवारों का सर्वे, विभिन्न योजनाओं से जोड़ने हेतु आवेदन, मंगला पशु बीमा के तहत हेल्थ सर्टिफिकेट जारी करना, पशु जांच, इलाज व टीकाकरण, स्वामित्व पट्टों का वितरण, पानी की टंकियों की सफाई और लंबित नल कनेक्शन जारी करना जैसे जनकल्याणकारी कार्य भी शिविरों में ग्रामीणों के कार्य पूरे कराए जा रहे हैं।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटी जन्म उत्सव मनाया गया।

इसके अलावा अलावड़ा में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तत्वावधान में बेटी जन्म उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर लिंग भेदभाव के बहिष्कार और बेटियों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम में अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एलएस किरण शर्मा उपस्थित रही।कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रतिज्ञा ली गई और लिंग भेदभाव के बहिष्कार का संकल्प लिया गया। एलडीसी करण शर्मा ने कहा कि बेटियों को समान अवसर और शिक्षा प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बेटियों के महत्व को समझा और लिंग भेदभाव के बहिष्कार का संकल्प लिया।

इस शिविर मे रामगढ़ प्रधान नसरू खान, तहसीलदार अंकित कुमार, सरपंच जुम्मा खान, प्रधानाचार्य सतपाल सिंह,कानूनगो रामेश्वर चौधरी, हल्का पटवारी सोनू मीणा, आयुर्वेद चिकित्स औम प्रकाश चौधरी, चिकित्सक डाक्टर कृष्ण कुमार नटवरिया, मदन सिंह,ग्राम विकास अधिकारी अजय वर्मा, नरेगा सचिव मुल्खराज,जलदाय विभाग सहायक अभियंता लोकेंद्र यादव, गिर्राज, बिजली विभाग से बाबूलाल शर्मा,रोशन ,पशु चिकित्सक सुभाष वर्मा, खाद्य सामग्री से कमरू डीलर, अन्य विभागों से अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................