मणकसास में दो दिन से चल रहा है पानी का संकट:कर्मचारियों का 8 महीने से अटका है मानदेय

Jul 2, 2023 - 19:33
 0
मणकसास में दो दिन से चल रहा है पानी का संकट:कर्मचारियों का 8 महीने से अटका है मानदेय

बाघोली (राकेश सैनी)
मणकसास में 8 महीने से कर्मचारियों का मानदेय नहीं मिलने पर 2 दिन से गांव में पानी की सप्लाई  बाधित चल रही है। सामाजिक कार्यकर्ता रोशन लाल वर्मा ने बताया कि गांव में पीएचडी ठेकेदार के द्वारा पानी सप्लाई के लिए गांव के दो कर्मचारी अस्थाई लगा रखे हैं। दोनों कर्मचारियों को 8 महीने से जो भी मानदेय मिलता है वह नहीं मिल रहा है l जिसके चलते घर में बच्चों का काम नहीं चल रहा है। जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार मानदेय के लिए अवगत भी करवा दिया। लेकिन आश्वासन देकर कहते हैं कि आप का मानदेय आ जाएगा।
उसके बाद अधिकारियों ने 20 जून तक मानदेय भुगतान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक भी मानदेय नहीं मिला उसके बाद कर्मचारियों ने 30 जुलाई साय को ट्यूबवैलों को बंद कर पानी सप्लाई भी बंद कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि मानदेय नहीं मिलने तक न ट्यूबवेलों को नहीं चलाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि 2 दिन से पानी नहीं आने पर लोगों को गर्मी मौसम इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अधिकारियों से बातचीत करते हैं तो कहते हैं कि पानी की सप्लाई शीघ्र चालू करवा दी जावेगी । अगर पानी की सप्लाई चालू नहीं की गई तो ग्रामीण  धरने प्रदर्शन पर उतारू हो जाएंगे।
इनका कहना 
कर्मचारियों का मानदेय का सभी अस्थाई कर्मचारियों का अटका हुआ है। जयपुर से भुगतान आते ही भुगतान कर दिया जाएगा। पानी की सप्लाई यह कर्मचारी नहीं करेंगे तो दूसरे कर्मचारी से करवा दी जाएगी। विकास कुमार  जेईएन जलदाय विभाग पौख

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................