लक्ष्मणगढ़ में चरमराई सफाई व्यवस्था: जगह-जगह लगे कचरे के ढेर, दुर्गंध से लोग परेशान

Aug 30, 2026 - 19:14
 0
लक्ष्मणगढ़ में चरमराई सफाई व्यवस्था: जगह-जगह लगे कचरे के ढेर, दुर्गंध से लोग परेशान

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। नगर पालिका क्षेत्र में पिछले चार दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। नियमित रूप से सफाई न होने के कारण कस्बे के मुख्य बाजारों और गली-मोहल्लों में जगह-जगह गंदगी और कचरे के अंबार लग गए हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर फैले कचरे के ढेरों में आवारा पशु मुंह मार रहे हैं, जिससे गंदगी पूरी सड़क पर बिखर रही है। उठती दुर्गंध के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है और उन्हें मुंह पर कपड़ा ढककर गुजरना पड़ रहा है। कई स्थानों पर कचरे में आग लगाए जाने से उठते धुएं के कारण पर्यावरण भी दूषित हो रहा है।

  • प्रमाण पत्र की मांग को लेकर सफाई कर्मी हड़ताल पर

सफाई व्यवस्था ठप होने का मुख्य कारण ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मियों की हड़ताल है। सफाई कर्मियों का कहना है कि वे नगर पालिका प्रशासन से अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते कस्बे में नियमित सफाई कार्य ठप हो गया है, जिसके चलते आमजन परेशान है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से शीघ्र सफाई व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है।

चेतन बैरवा, अधिशासी अधिकारी (नगर पालिका, लक्ष्मणगढ़) का कहना है कि: "सफाई कर्मियों से वार्ता का दौर जारी है। मुख्य स्थानों पर लोडर मशीन लगवाकर कचरा उठाने का काम शुरू करा दिया गया है। कस्बे में शीघ्र ही सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर दी जाएगी।" 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है