शैक्षणिक महासंघ बावड़ी खंड का विस्तार: 18 प्रमुख पदों पर मिली जिम्मेदारियां, पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत
बावड़ी/जोधपुर (मिश्रीलाल लखारा)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विशि.) की जोधपुर जिला इकाई के अंतर्गत आने वाले बावड़ी खंड की नई कार्यकारिणी का आधिकारिक गठन कर दिया गया है। सत्र 2026-29 के लिए गठित इस कार्यकारिणी की घोषणा खंड पालक श्रीमती अनिला सोलंकी द्वारा की गई। शिक्षा जगत को सुदृढ़ करने और शिक्षकों के कल्याण व अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से ऊर्जावान व समर्पित शिक्षकों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन्हें मिलीं प्रमुख जिम्मेदारियां
खंड पालक अनिला सोलंकी के अनुसार प्रशासनिक व सांगठनिक दायित्वों के सुचारू संचालन के लिए निम्नलिखित पदों पर मनोनयन किया गया है:
|
पद |
नाम |
|---|---|
|
अध्यक्ष |
आईदान राम चौधरी |
|
वरिष्ठ उपाध्यक्ष |
छैल प्रताप सिंह |
|
उपाध्यक्ष (पुरुष / महिला) |
मनोज चौधरी / सुमन चौधरी |
|
मंत्री / महिला मंत्री |
रामकिशोर / पपू विश्नोई |
|
कोषाध्यक्ष |
खींमाराम |
|
अध्यापक सदस्य |
श्रवण राम बेड़ा |
|
वरिष्ठ अध्यापक सदस्य |
जयकरण रत्नू |
|
प्राध्यापक सदस्य |
तेजाराम हुड्डा |
|
प्रधानाचार्य / उपप्रधानाचार्य सदस्य |
जगदीश प्रसाद |
|
शारीरिक शिक्षक सदस्य |
महीपाल सिंह डूडी |
|
महिला शिक्षक सदस्य |
संजू प्रजापत |
|
पुस्तकालयाध्यक्ष सदस्य |
रेवतराम |
|
सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य |
बूधाराम ईनाणियां |
|
प्रबोधक सदस्य |
पुरखाराम |
|
कंप्यूटर शिक्षक सदस्य |
घेवर राम |
|
पंचायत शिक्षक सदस्य |
छोटू सिंह राठौड़ |
बधाइयों का दौर शुरू
नई कार्यकारिणी के मनोनयन की घोषणा के साथ ही संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का साफा व साफा-माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर अभिनंदन किया तथा उनके सफल व उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

