गायत्री नगर में 64 रिद्धि सिद्धि मंत्रों से युक्त दीपों द्वारा वर्तमान स्त्रोत पाठ हुआ संपन्न

Aug 26, 2026 - 17:30
 0
गायत्री नगर में 64 रिद्धि सिद्धि मंत्रों से युक्त दीपों द्वारा वर्तमान स्त्रोत पाठ हुआ संपन्न

 जयपुर (कमलेश जैन) दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन जयपुर के तत्वावधान में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जैन भारती के द्वारा 64 रिद्धि सिद्धि मंत्रों से युक्त दीपों द्वारा श्री वर्धमान स्त्रोत पाठ बड़ी भक्ति व उल्लास के साथ दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर महारानी फार्म जयपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक  ज्योति अरूण शाह ने मुख्य दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
कार्यक्रम में जैन भारती के अध्यक्ष प्रमिला आलोक शाह, सचिव  अनिला अशोक गंगवाल,कोषाध्यक्ष  ममता रवि शाह ने  उपस्थित जयपुर रीजन  व वात्सल ग्रुप, नवकार ग्रुप,गुलाबी नगर  ग्रुप, जयपुर मैन ग्रुप के पदाधिकारी व सदस्यों का तिलक माला दुपट्टा पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।
 जैन भारतीय ग्रुप के अध्यक्ष प्रमिला आलोक शाह ने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति,  विधानाचार्य पं.अजीत शास्त्री, उदयभान जैन, अनीता बडजात्या, ज्योति जैन का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में रीजन के अध्यक्ष सुनील सुमन बज, कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन, विभिन्न ग्रुपों के पदाधिकारी व सदस्य , मंदिर प्रबंध समिति के   मंत्री राजेश वोहरा,राकेश छाबड़ा, पदम झांझरी , वसंत बाकलीवाल, संतोष गंगवाल एवं अनिल बीना टोंग्या, अशोक विधानसभा वाले, एडवोकेट विमल जैन, अनिल गोधा आदि विभिन्न ग्रुपों के पदाधिकारी सदस्यों सहित  समाज की महिला एवं पुरूषों ने उपस्थित होकर भक्ति,भजनों के साथ दीप अर्चना की गई। संचालन अरुण शाह  द्वारा किया गया।
 युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि मंदिर प्रबन्ध समिति द्वारा गायत्री नगर मंदिर जी में रक्षाबंधन महापर्व के अवसर पर 27 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे विधान आयोजित किया गया है जिसमें 700 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है