मंडावर नगरपालिका चुनाव: एक ही दिन में 35 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, कुल नामांकन 36 पहुंचे; शनिवार को लगी दावेदारों की होड़

Aug 29, 2026 - 20:49
 0
मंडावर नगरपालिका चुनाव: एक ही दिन में 35 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, कुल नामांकन 36 पहुंचे; शनिवार को लगी दावेदारों की होड़

 मंडावर (अवधेश अवस्थी) नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर मंडावर क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया है। नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार को प्रत्याशियों में भारी उत्साह देखने को मिला, जहाँ विभिन्न वार्डों से एक ही दिन में रिकॉर्ड 35 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। इससे पहले 27 अगस्त को एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ था। इस प्रकार अब तक मंडावर नगरपालिका क्षेत्र से कुल 36 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं।

शनिवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच अपनी-अपनी दावेदारी ठोकने पहुंचे प्रत्याशियों से पूरे प्रशासनिक परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर चुनावी हलचल बनी रही। लंबे समय से तैयारियों में जुटे दावेदारों ने अब औपचारिक रूप से चुनावी समर में कदम बढ़ा दिया है।

राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतरे हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही प्रत्याशियों ने बिना समय गंवाए वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। घर-घर जाकर बैठकें करने और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की होड़ शुरू हो गई है।

  • नाम वापसी के बाद साफ होगी अंतिम तस्वीर

 36 नामांकन दाखिल होने के बाद अब मुख्य मुकाबला बहुकोणीय होने के आसार जताए जा रहे हैं। हालांकि, आगामी दिनों में नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रत्येक वार्ड के वास्तविक चुनावी समीकरण स्पष्ट हो पाएंगे। शुरुआती रुझान को देखते हुए इस बार मंडावर नगरपालिका चुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प रहने की उम्मीद है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................