सोयला (बावड़ी) से 21वां पैदल संघ बाबा रामदेव जी के दर्शनार्थ रुणिचा धाम रवाना

Aug 29, 2026 - 20:14
 0
सोयला (बावड़ी) से 21वां पैदल संघ बाबा रामदेव जी के दर्शनार्थ रुणिचा धाम रवाना

बावड़ी (जोधपुर/मिश्रीलाल लखारा) कस्बे से बाबा रामदेव महाराज के दर्शन के लिए पैदल संघ शनिवार को प्रातः 4 बजे बाबा रामनाथ महाराज मंदिर से गाजे-बाजे और बाबा रामदेव के जयकारों के साथ रुणिचा धाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हाथों में विशाल ध्वज लेकर बाबा रामदेव महाराज के जयकारे लगाते हुए रवाना इस दौरान वही रवाना होने से पूर्व संघ के सदस्यों ने मंदिर में बाबा रामदेव महाराज की पूजा-अर्चना कर यात्रा की मंगलकामनाएं की।

इस दौरान संघ के सदस्य सत्यनारायण सोलंकी सहित कई संघ के सदस्यों ने बताया कि रुणिचा धाम तक यह पैदल यात्रा लगातार 21वीं बार आयोजित की जा रही है। वहीं संघ में व्यापारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल हुए हैं। और श्रद्धालु यात्रा के दौरान बाबा रामदेव महाराज के जयकारे लगाते हुए रुणिचा धाम पहुंचकर दर्शन करेंगे। वहीं पैदल संघ के रवाना होने पर ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................