सृजन विद्यापीठ में मनाया रक्षाबंधन उत्सव, बच्चों ने बनाई आकर्षक राखियां

Aug 27, 2026 - 20:22
 0
सृजन विद्यापीठ में मनाया रक्षाबंधन उत्सव, बच्चों ने बनाई आकर्षक राखियां

गुरला (बद्रीलाल माली) माली मोहल्ला स्थित सृजन विद्यापीठ विद्यालय में आज रक्षाबंधन पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर-सुंदर राखी, थाली और बिंदी वाली राखियां बनाई। सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साह से इस गतिविधि में भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

राखी बनाने में बच्चों का तमन्ना सरगरा मैडम, कोमल माली मैडम, संगीता दाधीच मैडम और पूजा सेन मैडम ने भरपूर सहयोग किया और बच्चों को राखी बनाने की विभिन्न तकनीकें सिखाईं।इस दौरान नीलम पारीक मैडम ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व से जुड़ी प्रथाएं, परंपराएं और इससे जुड़ी पौराणिक कहानियां सुनाईं, जिससे बच्चों को त्योहार के महत्व की जानकारी मिली।
अंत में विद्यालय के संस्थापक रोहित त्रिपाठी  ने सभी बच्चों और स्टाफ को प्रेम और भाई-बहन के अटूट बंधन के इस उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में हमारी संस्कृति और संस्कारों को मजबूत करते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................