जहाजपुर पालिका चुनाव: 22 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 25 नामांकन, अब तक 29 प्रत्याशियों के 33 पर्चे

Aug 29, 2026 - 20:22
 0
जहाजपुर पालिका चुनाव: 22 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 25 नामांकन, अब तक 29 प्रत्याशियों के 33 पर्चे

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया में शनिवार को सियासी सरगर्मी तेज रही। निर्वाचन अधिकारी क्षत्रपाल सिंह चौधरी के समक्ष पार्षद पद के लिए 22 उम्मीदवारों ने कुल 25 नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले शुक्रवार को 7 उम्मीदवारों ने 8 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इस तरह अब तक 29 उम्मीदवारों द्वारा कुल 33 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

शनिवार को दाखिल नामांकन में वार्ड नंबर 1 से भाजपा की धापू बानो, निर्दलीय तालिब हुसैन, शबनम बानो तथा कांग्रेस से सरफराज ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय दानिश ने पर्चा भरा।

वार्ड नंबर 8 से योगेश पत्रिया ने भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस की राशि अग्रवाल, भाजपा व निर्दलीय संजू तथा निर्दलीय संतोष देवी ने नामांकन भरा।

वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस के सुरेश कुमार तथा राकेश ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 14 से भाजपा की अलका जैन ने पर्चा भरा। वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस व निर्दलीय नाजा नावेद तथा खुशनुमा बानो ने नामांकन दाखिल किया।
वार्ड नंबर 16 में सबसे अधिक हलचल देखने को मिली, जहां निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शाहरुख खान, रूबीना, शबनम बानो और रईश मोहम्मद ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस के मुजम्मिल शेर, वार्ड नंबर 20 से भाजपा की माया और वार्ड नंबर 21 से भाजपा की मौसमी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के साथ ही अब नगर पालिका चुनाव में मुकाबले की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। खासकर कई वार्डों में भाजपा, कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। आने वाले दिनों में नामांकन वापसी के बाद चुनावी मैदान में वास्तविक प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................