तखतगढ़ की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण ईओ ने दिए नियमित सफाई के निर्देश
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ नगर पालिका अधिशासी अधिकारी महेंद्र बंजारा ने वार्डों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। बंजारा ने मैन बाजार नेहरू रोड गौरव पथ रोड़ मुख्य बाजार क्षेत्र जायजा लिया। इस दौरान सड़क व नालियों की सफाई कचरा संग्रहण एवं सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता की स्थिति देखी और कर्मचारियों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण सफ़ाई के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी महेंद्र बंजारा ने आमजन से भी सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की। मौके पर सफाई कार्मिक व जमादार अमृत वाल्मिकी सहित मौजूद रहे

