निकाय चुनाव में अभी सिंबल का खेल बाकी चुनाव चिन्ह पर टिका दावेदारों का भाग्य

Aug 30, 2026 - 19:12
 0
निकाय चुनाव में अभी सिंबल का खेल बाकी चुनाव चिन्ह पर टिका दावेदारों का भाग्य

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे में नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी दिनों -दिन लगातार बढ़ती जा रही है। 25वार्डो में लंबी कतार है,लेकिन असली मुकाबला अब टिकट से आगे बढ़कर चुनाव चिन्ह और अंतिम प्रत्याशियों के चयन पर आकर टिक गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद ही लक्ष्मणगढ़ की राजनीति निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है।
25 वार्डों में चुनावी हल-चल जोरो पर है। भाजपा कांग्रेस एवं निर्दलीय खेमो में लगातार वार्डों का दौरा जारी है। एवं बैठकों का दौडर जारी है।  प्रथम बार कस्बे में हो रहे नगर पालिका चुनाव में कई ऐसे उम्मीदवार मैदान में सक्रिय हैं, जो अंतिम समय तक अपनी राजनीतिक चाल छुपा कर रखे हुए हैं। टिकट मिलने वालों के समर्थक जश्न की तैयारी में है। जबकि टिकट से वंचित रहने वाले नेताओं के अगले कदम पर मतदाताओं की निगाहें टिकी हुई है।
चुनावी गलियारों में बड़े सवाल --

  • किस वार्ड में होगा सबसे बड़ा राजनीतिक उलट- फेर,
  • कौन निर्दलीय मैदान में उतर कर राजनीतिक समीकरण बिगाड़ेगा 
  • किसे मिलेगा पार्टी का अधिकृत समर्थन, 
  •  युवा एवं नए चेहरे अनुभवी नेताओं को कितनी चुनौती देंगे,‌
  • पार्टी टिकट के नाराज दावेदार क्या बगावत का रास्ता अपनाएंगे,

राजनीतिक लोगों का मानना है कि इस बार कस्बे में कई वार्डों में मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का हो सकता है। नगर पालिका में अनारक्षित महिला अध्यक्ष की सीट होने से एक और पुराने अनुभवी नेता अपनी उपलब्धियां के दम पर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। वहीं नये चेहरे बदलाव के नाम पर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।
असली खेल अभी बाकी...
नामांकन सिंबल आवंटन और अंतिम प्रत्याशियों की सूची के बाद ही साफ होगा की किसका पलड़ा भारी है। और कौन चुनावी मैदान में सबसे बड़ा राजनीतिक खिलाड़ी है‌। फिलहाल कस्बे को उस समय का इंतजार है, जब सभी चुनावी मोहरे खुलकर मैदान में उतरेंगे, और कस्बे की राजनीति का नया अध्याय कस्बे में हो रहे नगर पालिका के प्रथम बार चुनाव का लिखा जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है