कोशीथल में पहली बार डाक कावड़ यात्रा हुई सम्पन्न, भक्तों में रहा भारी उत्साह; मातृकुण्डिया से लाए गए पवित्र जल से हुआ शिवालय में जलाभिषेक

Aug 27, 2026 - 20:16
 0
कोशीथल में पहली बार डाक कावड़ यात्रा हुई सम्पन्न, भक्तों में रहा भारी उत्साह; मातृकुण्डिया से लाए गए पवित्र जल से हुआ शिवालय में जलाभिषेक

कोशीथल, (रामनिवास सैन) कोशीथल क्षेत्र में पहली बार आयोजित भव्य डाक कावड़ यात्रा बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। यात्रा सुबह 9 बजे मातृकुण्डिया से रवाना हुई। कावड़ियों ने "हर हर महादेव" और "बम बम भोले" के जयकारों के साथ दौड़कर कोशीथल पहुंचकर शिव मंदिर में पवित्र जल से जलाभिषेक किया डाक कावड़ यात्रा के दौरान गांव-गांव में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर और पेयजल, फलाहार की व्यवस्था कर कावड़ियों का स्वागत किया। ढोल की धुन पर युवा झूमते हुए चल रहे थे
मित्र मण्डल के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में पहली बार डाक कावड़ का आयोजन किया गया था। इसका उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक भावना को मजबूत करना और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करना था पदाधिकारियों ने कहा कि आगे भी इस तरह के धार्मिक आयोजन करवाए जाएंगे यात्रा के समापन पर प्रसादी वितरण भी किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................