जहाजपुर में गूंजा मरहबा या मुस्तफा, अकीदत के साथ निकला ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस

Aug 26, 2026 - 16:19
Aug 26, 2026 - 16:22
 0
जहाजपुर में गूंजा मरहबा या मुस्तफा, अकीदत के साथ निकला ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा के यौमे पैदाइश के मुबारक अवसर पर बुधवार को जहाजपुर में ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस अकीदत, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। अंजुमन कमेटी के सदर नज़ीर सरवरी के नेतृत्व में निकले जुलूस में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

जुलूस में युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में इस्लामी झंडे लिए तथा नात-ए-पाक पढ़ते हुए आगे बढ़े। जुलूस के दौरान वातावरण नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद साहब की आमद की खुशी और अकीदत से सराबोर नजर आया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए मोहब्बत, भाईचारे, अमन, शांति और इंसानियत का पैगाम दिया। लोगों ने कहा कि पैगंबर साहब की जिंदगी पूरी इंसानियत के लिए रहमत, सद्भाव और नेक राह की प्रेरणा देती है।

जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा तथा पूरे मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और मुल्क व क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली, तरक्की एवं आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। जुलूस के समापन पर भी धार्मिक माहौल बना रहा और लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है