तखतगढ़ में उर्स व जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर सजेगी रूहानी महफिल: होगी विशाल तकरीर

Aug 26, 2026 - 22:19
 0
तखतगढ़ में उर्स व जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर सजेगी रूहानी महफिल: होगी विशाल तकरीर

तखतगढ़ (पाली) बरकत खां

 तखतगढ़ कस्बे कल शाम गुरुवार को हजरत सैयद इस्माईल शाह वली के सालाना उर्स मुबारक एवं ‘जश्ने ईद मिलादुन्नबी’ के पावन अवसर पर भव्य तकरीर प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। 26 अगस्त को देशभर में ईद-उल-मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत के साथ मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में तखतगढ़ में भी हर साल की भांति इस वर्ष शाम को नमाजे ईशा के बाद इस रूहानी जलसे का आयोजन किया जाएगा।
देश-प्रदेश के नामचीन उलेमा फरमाएंगे तकरीर
इस मुक़द्दस महफिल में अकीदतमंदों को रूहानी पैगाम देने के लिए मुल्क की जानी-मानी शख्सियतें शिरकत कर रही हैं:
मुख्य वक्ता: कादरिया चिश्तिया सूफिया (गो आबाड़ी, पश्चिम बंगाल) के सज्जादा नशीन अल्हाज अश्शाह उबैदुल हसन कादरी साहब मुख्य वक्ता के रूप में तकरीर पेश करेंगे।
नात-ए-पाक व तकरीर: जामा मस्जिद सुमेरपुर के प्रसिद्ध नात ख्वा मौलाना ग़ालिब रज़ा साहब बारगाहे रिसालत में कलाम पेश करेंगे और विचार व्यक्त करेंगे।
कस्बे में खुशी और बरकत का माहौल
जश्ने ईद मिलादुन्नबी और उर्स मुबारक के इस दोहरे अवसर पर पूरे तखतगढ़ कस्बे में खुशी और उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने बताया कि नमाजे ईशा के तुरंत बाद कार्यक्रम का आगाज होगा, जिसमें स्थानीय निवासियों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस बरकत भरी महफिल का लाभ उठाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................