राजगढ़: 31 अगस्त को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, मेंटेनेंस के चलते बत्ती गुल

Aug 30, 2026 - 19:23
 0
राजगढ़: 31 अगस्त को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, मेंटेनेंस के चलते बत्ती गुल

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता ।

राजगढ़ कस्बा स्थित 132 केवी जीएसएस राजगढ़ पर आवश्यक मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य के चलते सोमवार, 31 अगस्त 2026 को क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत निगम द्वारा मरम्मत कार्य को देखते हुए 6 घंटे के पावर कट का निर्णय लिया गया है।

​सहायक अभियंता (एचटीएम) तनिक कुमार बटवाडा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण 31 अगस्त को 132 केवी जीएसएस राजगढ़ से निकलने वाले 33 केवी धमरेड़ और 11 केवी धमरेड़ फीडर की विद्युत सप्लाई सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेगी।

ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

इस मेंटेनेंस कार्य के चलते धमरेड़ और श्रीचंदपुरा जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर्स बंद रहेंगे, जिससे इनसे जुड़े सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में दोपहर के समय बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। निगम प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपने आवश्यक कार्य सुबह 11 बजे से पूर्व निपटाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................