लोहारपुरा में 18-19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु विशेष शिविर आयोजित, युवाओं से लिए आवेदन

Oct 29, 2026 - 18:06
 0
लोहारपुरा में 18-19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु विशेष शिविर आयोजित, युवाओं से लिए आवेदन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के लोहारपुरा क्षेत्र में निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य किया गया। इस दौरान विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नव मतदाताओं को चिन्हित कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु प्रपत्र-6 (फॉर्म-6) के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए गए। शिविर में स्वीप टीम सदस्य व बूथ लेवल अधिकारी मुरली मनोहर मेघ ने उपस्थित युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन ऐप के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक युवा को लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जुड़वाना चाहिए। इस मौके पर स्थानीय पार्षद अब्दुल हमीद सिसोदिया भी साथ रहे। पार्षद सिसोदिया ने क्षेत्र के युवाओं को जागरूक करते हुए प्रेरित किया कि मतदान हमारा सबसे बड़ा लोकतांत्रिक अधिकार व कर्तव्य है। उन्होंने नव मतदाताओं से आगे आकर अपने मताधिकार के पंजीकरण की अपील की और आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपने आवेदन पत्र जमा किए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................