33 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी रूपा; दिल्ली में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता, विद्यालय और क्षेत्र में जश्न का माहौल
भीलवाड़ा (बद्री लाल माली): जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोमी की होनहार छात्रा रूपा रेबारी ने अपनी मेहनत और कुश्ती के दम पर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कक्षा 9 में पढ़ने वाली रूपा का चयन 70वीं राष्ट्रीय स्तरीय 14 वर्षीय छात्रा कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 33 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान टीम के लिए हुआ है। आगामी माह यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
शानदार प्रदर्शन के दम पर बनाई जगह रूपा ने राष्ट्रीय चयन कैंप के दौरान अपने विरोधी पहलवान को पटखनी देते हुए बेहद शानदार प्रदर्शन किया और राजस्थान की टीम में पक्की जगह बनाई। इससे पहले उन्होंने जिला एवं राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
शारीरिक शिक्षक और प्रधानाचार्य ने की सराहना
-
प्रधानाचार्य गोवर्धन लाल कुमावत ने बताया कि रूपा ने अपनी कठिन मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
-
शारीरिक शिक्षक गिरीराज विश्नोई ने कहा कि रूपा पिछले एक साल से नियमित रूप से कड़ा अभ्यास कर रही है, और मैट पर उसकी तकनीक बेहद सराहनीय है।
गाँव और विद्यालय में खुशी की लहर इस बड़ी उपलब्धि पर राउमावि मोमी, विद्यालय परिवार तथा समस्त ग्रामवासियों की ओर से रूपा को गर्मजोशी से बधाई दी गई है। इस दौरान कल्याण विश्नोई, राम निवास विश्नोई, जगदीश राजोरा, नवीन मारू, गौरी शंकर माली, कालू रेबारी, ऊदाबा रेबारी, सोहनलाल लुहार, देवी लाल प्रजापत और प्रहलाद रेबारी सहित कई गणमान्य लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

