श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशुमेला की अवधि दो दिवस बढ़ाई, अब 2 नवम्बर तक होगा आयोजन

Oct 31, 2026 - 20:14
 0
श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशुमेला की अवधि दो दिवस बढ़ाई, अब 2 नवम्बर तक होगा आयोजन

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 31 अक्टूबर। श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशुमेला भरतपुर-2026 के समापन समारोह के अवसर पर शनिवार को मेले में आए दुकानदारों एवं व्यापारियों ने एडीएम सिटी राहुल सैनी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान व्यापारियों ने हाल ही में हुई बारिश के मद्देनजर मेले की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया, ताकि दुकानदारों एवं व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए अतिरिक्त समय मिल सके।
एडीएम सिटी ने बताया कि व्यापारियों की मांग एवं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर कमर चौधरी के दिशा निर्देश पर श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशुमेला भरतपुर-2026 की आयोजन अवधि को दो दिवस बढ़ाने का निर्णय लिया। इसके तहत अब मेले का आयोजन 2 नवम्बर सोमवार तक किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................