चुनाव चिह्न मिलते ही महुवा क्षेत्र में तेज हुआ जनसंपर्क: घर-घर पहुंचकर समर्थन जुटा रहे सरपंच व वार्ड पंच प्रत्याशी

Oct 29, 2026 - 19:29
 0
चुनाव चिह्न मिलते ही महुवा क्षेत्र में तेज हुआ जनसंपर्क: घर-घर पहुंचकर समर्थन जुटा रहे सरपंच व वार्ड पंच प्रत्याशी

महुवा ( अवधेश अवस्थी)

महुवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत समिति महुवा, मनोहरपुर खेडला, मंडावर और बैजूपाड़ा में होने वाले सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के चुनावों को लेकर सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद तमाम प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए प्रचार अभियान को बेहद तेज कर दिया है।

घर-घर जाकर प्रत्याशियों ने की वोट की अपील

चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ सीधे मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में प्रत्याशी व्यक्तिगत संपर्क साधकर मतदाताओं को अपने चुनाव अपने-अपने चुनाव चिह्न की जानकारी दे रहे हैं तथा अपने पक्ष में मतदान करने की पुरजोर अपील कर रहे हैं। मतदान से ठीक पहले अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने के लिए उम्मीदवार सुबह से शाम तक जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा चुनावी रोमांच

प्रत्याशियों के मैदान में उतरने और ताबड़तोड़ जनसंपर्क से ग्रामीण अंचलों का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। अब सभी की निगाहें मतदान परिणामों पर टिकी हैं कि मतदाता किसके सिर पर ताज सजाते हैं और किस प्रत्याशी का भाग्य उदय होता है। आज होने वाले मतदान में ग्रामीण बैलट पेपर पर मुहर लगाकर अपने क्षेत्र की नई सरकार का फैसला करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................