बृजनगर मे होटल मालिक के अपहरण व लूट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,रेस्टोरेंट पर खाना खाने के बाद बिल मांगने पर हुआ था विवाद
डीग / राजस्थान
जिला पुलिस अधीक्षक डीग के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन शिकंजा 2.0' के तहत बृतनगर थाना पुलिस ने अपहरण और मारपीट के एक संगीन मामले का खुलासा करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है।
होगी खाने के पैसे मांगने पर मारपीट और लूटपाट
पुलिस के अनुसार, गत 25 अक्टूबर 2026 की रात को अलवर रोड स्थित 'विष्णु फैमिली रेस्टोरेंट' पर कुछ बदमाश खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद जब आरोपियों ने खाने के पैसे चुकाने से इनकार किया और विरोध करने पर होटल मालिक व उसके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोपियों ने गल्ले में रखे करीब 50,000 रुपये, होटल मालिक और उसके ताऊ की जेब से 10,000 व 15,000 रुपये तथा सोने की चेन जबरन लूट ली। इसके बाद हथियारों का भय दिखाकर होटल मालिक के ताऊ को जबरन स्विफ्ट कार में पटककर उनका अपहरण कर ले गए।
मुकदमा दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इस संबंध में थाना बृतनगर में मुकदमा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी लक्खन सिंह के निर्देशन में एसआई राजेश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इंदिरा सर्किल, बृतनगर से मुख्य आरोपी राज उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (नंबर RJ05 CC 8329) को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से उसके अन्य साथियों के ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा रही है, तथा फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

