भरतपुर :अंतिम प्रशिक्षण के बाद सोमवार को मतदान दल होंगे रवाना ,प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कठोर अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई

Oct 31, 2026 - 20:16
 0
भरतपुर :अंतिम प्रशिक्षण के बाद सोमवार को मतदान दल होंगे रवाना ,प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कठोर अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 31 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत मतदान दल सोमवार को मतदान दल पंचायत समिति बयाना, भुसावर, वैर एवं नदबई के लिये मास्टर आदित्येन्द्र राउमावि से अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त कर रवाना होंगे। प्रशिक्षण अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। 
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि मतदान दलों के लिये नियुक्त किये गये सभी कार्मिकों को राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप गहनता से प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अंतिम प्रशिक्षण के बाद ईवीएम एवं अन्य मतदान सामग्री के साथ मतदान दल अपने-अपने गंतव्य के लिये रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि जिले में तृतीय चरण में बयाना, नदबई, वैर एवं भुसावर पंचायत समितियों में 3 अक्टूबर को जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों का मतदान ईवीएम के माध्यम से कराया जायेगा तथा 5 अक्टूबर को सरपंच एवं पंच पद के लिये वैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव सम्पन्न होंगे। उन्होंने बताया कि अंतिम प्रशिक्षण में 2 नवम्बर को प्रातः 8 बजे पंचायत समिति भुसावर एवं बयाना तथा प्रातः 11 बजे पंचायत समिति वैर एवं नदबई के मतदान दल उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि भुसावर व बयाना के लिये 1934 तथा वैर एवं नदबई के लिये 1702 मतदान दल के कार्मिक भाग लेंगे।
मतदान दल गठन प्रभारी एवं सीईओ जिला परिषद मृदुलसिह ने बताया कि पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत मतदान दलों का गठन कर नियुक्त कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण में उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1971 तथा राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 119-सी (1) एवं (2) के तहत एकतरफा कठोर अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित कार्मिकों की होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................