दो पक्षों में हुई लाठी - भाटा जंग एक पक्ष के एक महिला सहित दो जने हुए गंभीर रूप से घायल

बरोली चोथ में शनिवार को मिट्टी को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के नरेंद्र 50 बर्ष पुत्र रोशन लाल जाट ओर श्री मती ब्रजेश 50 बर्ष पत्नी लोकपाल जाट निवासी बरोलीचोथ थाना डीग गंभीर रूप से घायल हो गए

May 9, 2020 - 23:07
 0
दो पक्षों में हुई लाठी - भाटा जंग एक पक्ष के एक महिला सहित दो जने हुए गंभीर रूप से घायल

डीग -9 मई

डीग के गांव बरोलीचोथ में दो पक्षों में हुई लाठी - भाटा जंग में एक पक्ष के एक महिला सहित दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए भरतपुर जिला अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस इस मामले दूसरे पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है

बताया जाता है कि गांव बरोली चोथ में शनिवार को मिट्टी को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के नरेंद्र 50 बर्ष पुत्र रोशन लाल जाट ओर श्री मती ब्रजेश 50 बर्ष पत्नी लोकपाल जाट निवासी बरोलीचोथ थाना डीग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए रैफरल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए भरतपुर रैफर कर दिया गया है।झगड़े की सूचना पर रैफरल चिकित्सालय पहुंची पुलिस ने वहा मौजूद दूसरे पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................