जनगणना निदेशालय के अधिकारियों ने किया जनगणना फील्ड कार्य का सघन निरीक्षण; गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

May 27, 2026 - 19:22
 0
जनगणना निदेशालय के अधिकारियों ने किया जनगणना फील्ड कार्य का सघन निरीक्षण; गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के अंतर्गत जिले में संचालित फील्ड कार्यों का बुधवार को जनगणना निदेशालय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फील्ड स्तर पर चल रहे कार्यों की प्रगति, डेटा की गुणवत्ता एवं प्रगणकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग रामेश्वर महावर ने बताया कि जिले के 2444 जनगणना ब्लॉकों में नियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा नजरी नक्शे तैयार करने, मकानों पर नंबर अंकित करने तथा परिवारों से मूलभूत सुविधाओं, परिवार के सदस्यों की संख्या, विवाहित दंपतियों, मकानों में प्रयुक्त सामग्री सहित 33 बिंदुओं से संबंधित जानकारी एकत्रित कर एचएलओ एप पर ऑनलाइन दर्ज करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंनेे निरीक्षण के दौरान चार्ज बयाना के ग्राम ब्रह्मबाद स्थित एचएलबी संख्या 332 का अवलोकन किया गया। यहां नियुक्त प्रगणक दुष्यंत कार्यस्थल पर उपस्थित मिले तथा उनका कार्य संतोषजनक पाया गया। इसके पश्चात सालाबाद एचएलबी, नगरपालिका बयाना एवं चार्ज जनगणना प्रकोष्ठ का निरीक्षण कर अधिकारियों ने कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा प्रगणकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रगणकों को निर्देशित किया कि जनगणना में संकलित किया जाने वाला डेटा पूर्णतः सही, गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित होना चाहिए, ताकि जनगणना कार्य निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।
जिला समन्वयक मयंक गर्ग एवं रजत गर्ग ने भी फील्ड स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा कर प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्थानों पर पर्यवेक्षकों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं दिए जाने की स्थिति सामने आने पर सभी पर्यवेक्षकों को फील्ड में सक्रियता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ उपस्थित रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जनगणना कार्य को पारदर्शी, समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान चार्ज जनगणना अधिकारी, तहसीलदार बयाना, अधिशाषी अधिकारी एवं जनगणना सेल के कार्मिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................