खेड़ली में अधिक मास एकादशी पर वैश्य महासभा ने किया शरबत वितरण

May 27, 2026 - 19:37
 0
खेड़ली में अधिक मास एकादशी पर वैश्य महासभा ने किया शरबत वितरण

खेड़ली (दिनेश लेखी)। वैश्य महासभा समिति खेड़ली के तत्वावधान में बुधवार को अधिक मास की एकादशी के पावन अवसर पर राम मंदिर सर्किल स्थित बाजार में राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच समिति सदस्यों ने उत्साहपूर्वक लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल, महामंत्री शशिकांत बंसल, कोषाध्यक्ष तरेश लोहिया, पूर्व अध्यक्ष भगवान सहाय गर्ग तथा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गोयल के सानिध्य में सेवा कार्य संपन्न हुआ। उपस्थित सदस्यों ने श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ राहगीरों को शरबत वितरण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के दौरान म्यूजिक सिस्टम पर भक्ति गीत एवं भजनों की प्रस्तुति से धार्मिक वातावरण बना रहा। समिति सदस्यों ने कहा कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर कुशल, अभिषेक, विवेक लोहिया, अनिल गुड्डू जैन, नरेंद्र जैन, प्रिंसिपल भगवान, मनोज जैन, प्रिंस गर्ग, संजय तेल वाले, राजू जैन, सतीश एवं वेद प्रकाश गोयल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................