चम्बल परियोजना में लीकेज मरम्मत के कारण 18 मार्च को डीग जिलें एवं 19 मार्च को भरतपुर मे पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी

Mar 17, 2026 - 20:12
 0
चम्बल परियोजना में लीकेज मरम्मत के कारण 18 मार्च को डीग जिलें एवं 19 मार्च को भरतपुर मे पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) चम्बल-धौलपुर-भरतपुर पेयजल परियोजना के अन्तर्गत धौलपुर से आने वाली 1300 एमएम व्यास की पीएससीसी पाइपलाइन में ग्राम कुम्हेरी एवं तसीमो के समीप लीकेज हो जाने के कारण 18 मार्च को पाइपलाइन मरम्मत का कार्य किये जाने से डीग एवं भरतपुर में पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। 
अधिशाषी अभियन्ता गोखलेश बसवाल ने बताया कि पाईपलाइन मरम्मत कार्य के कारण बुधवार, 18 मार्च को जिला डीग तथा गुरुवार, 19 मार्च को जिला भरतपुर की पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों/ ग्रामवासियों से अनुरोध किया है कि आवश्यकतानुसार जल का भण्डारण पूर्व में कर लें एवं विभागीय कार्य में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि पाईपलाइन मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात् संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति यथाशीघ्र पुनः सुचारू कर दी जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................