नवरात्र पर देवनगरी में सजेगा माता का दरबार: जगदंबे मंडल के 51वें भव्य आयोजन में घट स्थापना के साथ विशाल प्रतिमा होंगी विराजित

गूंजेगा गुजरात का आर्केस्ट्रा संगीत व गरबा

Oct 14, 2023 - 16:27
Oct 14, 2023 - 16:37
 0
नवरात्र पर देवनगरी में सजेगा माता का दरबार:  जगदंबे मंडल के 51वें भव्य आयोजन में घट स्थापना के साथ विशाल प्रतिमा होंगी विराजित
फोटो प्रतीकात्मक

सिरोही (राजस्थान/ रमेश सुथार )  देवी शक्ति की उपासना व आराधना के पर्व शारदीय नवरात्र के अवसर जगदंबे नवयुवक मंडल के तत्वावधान में देवनगरी के हृदय स्थल राम झरोखा मैदान सिरोही में विधि विधान पूर्वक रविवार अश्विन शुक्ल एकम को अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना के साथ विशाल माता की प्रतिमा विराजमान की जाएगी। मंडल के मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू समाज की धार्मिक संस्कृति व लोक आस्थाओं की जड़ों को मजबूत करते हुए मंडल लगातार 51वां भव्य आयोजन करने जा रहा है। बताया कि नवरात्र के अवसर पर शहर में गरबा की धूम होगी जिसमें श्रद्धालु भक्तजन हर्षोल्लास पूर्वक भाग लेंगे।

घट स्थापना एवं माता की विशाल प्रतिमा का बनेगा दरबार - रामझरोखा मैदान में धार्मिक विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ घट स्थापना होगी और नवरात्र का आगाज होगा। इस मौके पर प्रतिवर्ष की भांति निकट आरासना अंबाजी शक्तिपीठ से अखंड ज्योत लाकर प्रज्वलित की जाएगी। पवित्र माटी से तैयार बंगाली मूर्तिकार द्वारा विशाल प्रतिमा का निर्माण किया गया है।जिसमे घट स्थापना के साथ सिंह सवार जग्दम्बे माता लक्ष्मीमाता सरस्वती माता भगवान गणेश व कार्तिकेयजी की असजर्षक प्रतिमा स्थापित होगी

मंडल का 51वा विशाल आयोजन - जगदंबे मंडल की ओर से पिछले साल 50 वा विराट स्वर्ण जयंती आयोजन हुआ, श्रद्धा भक्ति भाव से धार्मिक लोक संस्कृति, पारंपरिक परंपराओं के साथ विगत वर्षों में मंडल द्वारा संपन्न हुए आयोजनों की सफलता से आमजन सहित संपूर्ण क्षेत्र में मंडल की साख स्वर्ण अक्षरों में अंकित हुई है। इस वर्ष भी जोर-जोर से तैयारी के साथ आकर्षक रंगीन रोशनी व नृत्य पंडाल को अंतिम रूप दिया गया। रात्रि को प्रतिदिन आरती के साथ पारंपरिक गरबा का होगा आयोजन। मंडल सदस्य लगातार तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

गुजरात के मशहूर कलाकार व आर्केस्ट्रा के साथ गरबा -  शहर की हृदय स्थली राम झरोखा मैदान में पड़ोसी राज्य गुजरात की तर्ज पर गूंजेगा गुजरात का संगीत व गरबा गायकी के मध्य देवी के भाव भक्ति पूर्ण गरबा गीतों की स्वर लहरिया, जिस पर माता बहनों के कदम पांडाल में थिरकेंगे। निर्देशक दशरथ राव के साथ गायक कलाकार काजू पटेल, स्नेहा गोस्वामी, श्रद्धा वानिया, प्रीत नायक, ललित प्रजापति, रविसिंह राजपूत और उनकी टीम शानदार प्रस्तुति देने के लिए सिरोही पहुंच रही है।

गरबा नृत्य पांडाल व मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया - नियमित गरबा नृत्य करने वाली बहनो को पुरस्कृत किया जायेगा वहीं अंतिम तैयारियों में जुटी टीम में संरक्षक गिरीश सगरवंशी, गांधी भाई, राजेश गुलाबवानी, रणछोड़ पुरोहित, विजय पटेल व मण्डल युवा अध्यक्ष प्रकाश खारवाल, महासचिव अतुल रावल, कोषाध्यक्ष रूपेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप पटेल,  सज्जनसिंह, सचिव दिनेश प्रजापत, सन्गठन मंत्री तगसिह, प्रकाश प्रजापति, भूपत देसाई, परबतसिंह, विकास सहित सभी कार्यकर्ता अलग अलग कार्य मे जुटे रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................