डॉ.भंवर लाल खटीक बने रेसा पी शाहपुरा के जिलाध्यक्ष

Jan 20, 2024 - 17:00
 0
डॉ.भंवर लाल खटीक बने रेसा पी शाहपुरा के जिलाध्यक्ष

जहाजपुर (आज़ाद नेब) नवगठित शाहपुरा जिले के रेसा पी प्रधानाचार्यो की जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें डॉ.भंवर लाल खटीक रेसा पी के सर्वसम्मति शाहपुरा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया‌। रेसा पी के प्रदेशाध्यक्ष बी के गुप्ता और प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल जहाज़पुर में सम्मेलन का आयोजन पदम कुमार पाराशर जिलाध्यक्ष रेसला भीलवाड़ा की अध्यक्षता में किया गया। सम्मेलन में नव गठित शाहपुरा जिले की राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (प्रधानाचार्य) की  जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। प्रधानाचार्य डॉ भंवर लाल खटीक,  जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री धारा सिंह मीणा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा, सभाध्यक्ष राम सिंह मीणा, संगठन मंत्री हेमराज खटीक और सरंक्षक राधेश्याम शर्मा मनोनीत किया गया।  इस दौरान प्रधानाचार्य सोजी राम मीणा बाकरा, रामकुंवार मीणा धौड़, मोतीलाल मीणा बरोदा, सोजीराम मीणा किशनगढ़ और ब्रह्म प्रकाश नायक पलासिया उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................