बाईकों की आपसी भिड़ंत एक जने की मौत दंपति घायल गंभीर अवस्था में किया अलवर रैफर

Sep 21, 2024 - 13:04
 0
बाईकों की आपसी भिड़ंत एक जने की मौत दंपति घायल गंभीर अवस्था में किया अलवर रैफर

राजगढ़ (अलवर / अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र के नीमला सड़क मार्ग के मध्य स्थित मोतीवाडा ग्राम के माली बास में दो बाईको में आमने सामने भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत में एक बाईक सवार की मृत्यु हो गयी व दम्पत्ति घायल हो गया। जिन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से राजगढ़ सीएचसी पहुंचाया। सूचना पर राजगढ़ पुलिस चिकित्सालय पहुंची। एएसआई सूरजमल ने बताया कि घायल मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के राजन्ती सैनी व लखपति सैनी को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया। वही मृतक दुर्गाप्रसाद पुत्र चिरंजीलाल गोस्वामी के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। उन्होंने बताया कि दुर्गाप्रसाद गोस्वामी राजगढ़ से अपने घर लौट रहा था व दम्पत्ति राजपुर से राजगढ़ की ओर आ रहे थे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................