श्मशान घाट का रास्ता कीचड़ से रूका, शव ले जाने में हो रही परेशानी

ग्रामीणों ने दी सरपंच चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Aug 3, 2025 - 12:30
 0
श्मशान घाट का रास्ता कीचड़ से रूका, शव ले जाने में हो रही परेशानी

डीग के जनूथर थाना क्षेत्र के गांव नाहरौली में श्मशान घाट तक जाने का उचित रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को नाहरौली देशवाल में दो महिलाओं की मौत के बाद परिजनों को शवों को श्मशान ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

रास्ते में कीचड़ और पानी भरा होने के कारण शवों को ले जाना मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।

विशेष रूप से बरसात के मौसम में यह रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाता है। पानी और कीचड़ भर जाने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी होती है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि न तो प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधि इस समस्या पर ध्यान दे रहे हैं।

आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आगामी सरपंच चुनावों का बहिष्कार करेंगे। श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए उचित मार्ग की मांग लंबे समय से लंबित है।

ग्रामीणों का कहना है कि अंतिम संस्कार जैसे दुखद समय में भी उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे चाहते हैं कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द श्मशान घाट तक एक उचित रास्ता बनवाए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................