रेलवे निर्माण कार्य ने निगला स्कूल का रास्ता, बच्चे और शिक्षक दलदल व खेतों से होकर पहुंच रहे विद्यालय

Aug 6, 2025 - 12:49
 0
रेलवे निर्माण कार्य ने निगला स्कूल का रास्ता, बच्चे और शिक्षक दलदल व खेतों से होकर पहुंच रहे विद्यालय

सरमथुरा/धौलपुर (नाहर सिंह मीना)
  धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में निर्माणाधीन धौलपुर-सरमथुरा रेलवे लाइन एक ओर जहां विकास की दिशा में कदम है, वहीं दूसरी ओर यह निर्माण कार्य अब स्थानीय लोगों की परेशानी का कारणबनता जा रहा है। ग्राम सुनकई स्थित राजकीय विद्यालय के लिए जाने वाला मुख्य रास्ता रेलवे निर्माण में पूरी तरह नष्ट हो चुका है।

वर्तमान स्थिति यह है कि विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राएं दलदल और खेतों के रास्ते होकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी विकराल हो चुकी है। कई बार फिसलने व चोट लगने की घटनाएं भी सामने आई हैं। स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित विभागों को शिकायतें दी जा चुकी हैं  लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि विकास कार्यों में स्कूल जैसे संस्थानों की सुविधाओं को प्राथमिकता नहीं दी जा रही, जो आने वाले समय में बच्चों की शिक्षा में बाधा बन सकती है। "हमारे बच्चे दलदल में फंसते हैं, कपड़े गंदे हो जाते हैं, कई बार वापस लौटना पड़ता है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही"*, एक अभिभावक ने नाराज़गी जताते हुए कहा।

 न तो वैकल्पिक मार्ग का निर्माण हुआ है, न ही कोई चेतावनी चिन्ह या सुरक्षा उपाय लगाए गए हैं*, जिससे किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन और रेलवे विभाग जल्द से जल्द सुनकई स्कूल के लिए एक सुरक्षित और स्थायी रास्ता उपलब्ध करवाए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................