नगर पालिका ने अस्थाई अतिक्रमणकारीयो से की समझाइए नहीं मानने पर वसूला 6600 रुपए का जुर्माना

Apr 15, 2026 - 18:21
 0
नगर पालिका ने अस्थाई अतिक्रमणकारीयो से की समझाइए नहीं मानने पर वसूला 6600 रुपए का जुर्माना

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिकाएं प्रशासन द्वारा आज कस्बे में तहसील भवन के पीछे पुरानी सब्जी मंडी मुख्य बाजार में सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थलों पर लगने वाले अस्थाई अतिक्रमण (ठेले, रेहड़ी, तख्त, बोर्ड) छाया के लिए लगाए गए ट्रिपाल टीन सेट को हटाने के लिए अभियान चलाया।  इसके तहत पहले समझाइस कर चेतावनी दी गई, और न मानने पर जुर्माना लगाया गया। इस बीच दुकानदारो द्वारा विरोध व्यक्त किया गया।एवं अतिक्रमण दस्ते को विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियों का कहना था कि धूप से बचाव के लिए पर्दे लगाए हुए हैं।
नगर पालिका विद्युत इंचार्ज का कहना था की दुकान पर लगे हुए टीन सेट ट्रिपाल आदि से रात्रि में खंबे पर लगी स्ट्रीट लाइटों का प्रकाश रुक जाता है। जिससे कस्बे में अंधेरा बना रहता है इससे लोगों को आवागमन एवं चोरी का अंदेशा बना रहता है।

कुछ दुकानदारो द्वारा अतिक्रमण दस्ते के आगे चले जाने के पश्चात फिर से सामान लगा लिया गया था। दुकानदारों को पहले स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए आग्रह किया गया। उल्लंघन करने पर नगरपालिका द्वारा कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारी दुकानदारों से 6600 रुपए जुर्माना राशि वसूल की।
 सफाई निरीक्षक राहुल मीणा ने बताया कि मुख्य बाजार, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों द्वारा रास्ते को सकड़ा हो जाने पर राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत बार-बार लोगों द्वारा की जा रही थी ‌। नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे का कहना है कि  शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना, यातायात को सुगम करना और सड़कों को सौंदर्यीकरण करना है। यह अभियान जारी रहेगा।
टीम में राहुल मीणा सफाई निरीक्षक हेमंत कुमार जांगिड़ विद्युत प्रभारी, नारायण सिंह राजपूत, विकाश शर्मा, गुलाब मीणा, रवि चौधरी, चेतराम मीणा, राजेश कुमार मीणा, रिंकू, संतोष कुमार जाटव, सुरेश मीणा लाइनमैन आदि कर्मचारी उपस्थित रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................