कठूमर पंचायत समिति में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, स्वच्छता की दिलाई शपथ
कठूमर (दिनेश लेखी) राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पंचायत समिति कार्यालय कठूमर में संगोष्ठी का आयोजन कर उत्साहपूर्वक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच मिठाई वितरण भी किया गया। कार्यक्रम विकास अधिकारी शिवराम मीणा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विकास अधिकारी शिवराम मीणा ने कहा कि गांवों के समग्र विकास में पंचायती राज संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में इन संस्थाओं का विशेष योगदान है। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को मनाया जाने वाला यह दिवस 73वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम की 32वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष इसे ‘संपूर्ण-सरकार' दृष्टिकोण के तहत मनाया जा रहा है, जिससे ग्राम पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास, जनभागीदारी एवं प्रशासनिक पारदर्शिता जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। अंत में विकास अधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
इस मौके पर अतिरिक्त विकास अधिकारी योगेश सैनी, योगेश टॉक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज भारद्वाज , सहायक विकास अधिकारी विष्णु बंसल, शिवचरण मीणा ,भगवान सहाय मीणा, कैलाश जाटव, महेश शर्मा, वरिष्ठ कनिष्ठ सहायक ओमवीर चौधरी, कनिष्ठ सहायक राहुल चौधरी, अजय, अरविंद, हितेश गोयल, मोहिनी, मिथिलेश चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश शर्मा, नरेगा से मनीष सैनी, अनूप चौधरी, ऑपरेटर रिमांशु शर्मा, महेश एवं अन्य कर्मचारी उषा, मंजू उपस्थित रहे।


