रक्षाबंधन पर्व पर कल्पवृक्ष सहित 11 पौधे लगाकर किया आमजन को प्रेरित

Aug 11, 2025 - 12:47
 0
रक्षाबंधन पर्व पर कल्पवृक्ष सहित 11 पौधे लगाकर किया आमजन को प्रेरित

नारायणपुर । उपखण्ड के प्राचीन अरावली पर्वतमाला पर स्थित बाबा पीर संज्यानाथजी महाराज की तपोस्थली धामेड़ा धाम में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण बचाओ पेड़ पौधे लगाओं महा अभियान के तहत महंत पीर विवेकनाथ महाराज के सानिध्य में घनश्याम प्रधान व उनकी पत्नी अध्यापिका रेखा शर्मा ने 11 पौधे कल्पवृक्ष, गुलर, पीपल, बरगद, जामून, अर्जुन के पौधे सचिव सुनील कुमार शर्मा, संगठन मंत्री महेश चंद सैनी के  सहयोग से लगाए गए। इन पौधों की देखरेख व सार संभाल की जिम्मेदारी श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति को सौंपी गई। रेखा शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा पर्यावरण बचाओ पेड़ पौधे लगाओ अभियान के तहत जो मुहिम चलाई जा रही है। यह एक जन कल्याणकारी और पर्यावरण के लिए अच्छी पहल है। हमने भी रक्षाबंधन के पर्व के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा विभिन्न पर्व, उत्सव, जन्म दिवस आदि पर आमजन को प्रेरित कर पौधारोपण करवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है जिसमें सहयोग किया गया। इन पौधों में ट्रीगार्ड लगवाकर देखरेख की जाएंगी। सचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र को ऑक्सीजन बैक टू एनवायरनमेंट अभियान के तहत ऑक्सीजन प्लांट तथा सर्व प्रजातियों के पक्षी अभ्यारण बनाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है जिसमें आमजन का सहयोग आवश्यक है। प्रतिदिन पौधारोपण अभियान के तहत आमजन बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर संस्था निदेशक मोनू शर्मा, बनवारी लाल सैनी, सोनू, पूरन लोधी, रूपसिंह, कृष्ण यादव सहित आदि लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................