गारू स्कूल में बेजुबान पक्षियों के लिए बांधे परीड़े
कठूमर (दिनेश लेखी) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गारू में शुक्रवार को विद्यालय स्टाफ द्वारा गर्मियों में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिड़े लगाए गए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि आप अपने घर की छत पर या आस पास के छायादार पेड़ो पर परिड़े लगा सकते हैं और परिदो में नियमित रूप से पानी और दाना रखें ताकि पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सके।
नवीन कुमार सैनी सहायक सीनियर असिस्टेंट ने बताया कि गर्मियों में बेजुबान पक्षियों के लिए 251 पानी के परिण्डे लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने दाँतवाड़ धाम में भी परिण्डे लगाए हैं, किसी भाई को परिण्डे चाहिए तो नि: शुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के स्टाफ विशंभर दयाल शर्मा, जोरमल सिंह, अरविंद, समय सिंह, महेश अवस्थी, बांके बिहारी, खैम चंद, सुरेश वर्मा, सागर समरिया, जगमोहन आदि मौजूद रहे।