सरकारी स्कूल में छज्जा गिरने से नाबालिग की मौत का मामला: एईएन सस्पेंड, जेईएन को हटाया और ठेकेदार पर केस

Aug 17, 2025 - 12:28
Aug 17, 2025 - 12:55
 0
सरकारी स्कूल में छज्जा गिरने से नाबालिग की मौत का मामला: एईएन सस्पेंड, जेईएन को हटाया और ठेकेदार पर केस

उदयपुर के कोटड़ा में सरकारी स्कूल का छज्जा गिरने से नाबालिग की मौत के मामले में शिक्षा विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साथ ही विभाग के एईएन हेम सिंह को सस्पेंड कर दिया और संविदा पर कार्यरत जेईएन अनिल कश्यप को हटाते हुए सेवाएं समाप्त कर दी। ग्रेड थर्ड टीचर हेम सिंह 11 साल से बतौर एईएन और 15 हजार वेतन में काम करने वाले जेईएन अनिल कश्यप करीब 22 साल से सरकारी स्कूल बिल्डिंग की ​तकनीकी मॉनिटरिंग का काम देख रहे थे।

इधर, ग्रामीणों ने स्कूल निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग लेने का आरोप लगाया। वहीं, घटना के बाद स्कूल का निर्माण का काम तुरंत रोक दिया है। बता दें, एक दिन पहले सरकारी सी.सै.स्कूल पाथरपाड़ी में निर्माणाधीन सरकारी स्कूल का छज्जा गिरने से 11 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई थी। जबकि एक घायल हो गई थी। जिसका गुजरात में इलाज जारी है।

दांयी तरफ सस्पेंड एईएन हेम सिंह और दूसरे हटाए गए (संविदा पर कार्यरत) जेईएन अनिल कश्यप।
दांयी तरफ सस्पेंड एईएन हेम सिंह और दूसरे हटाए गए (संविदा पर कार्यरत) जेईएन अनिल कश्यप।

टीचर-संविदाकर्मी को उच्चाधिकारियों ने ही लगाया: एडीपीसी

सरकारी स्कूल बिल्डिंग निर्माण की मॉनिटरिंग में इंजीनियर के बजाय टीचर और संविदाकर्मी को लगाने के सवाल पर उदयपुर एडीपीसी ननिहाल सिंह का कहना है कि दोनों ने इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया हुआ है। इन्हें जयपुर से उच्चाधिकारियों ने ही डेपुटेशन पर लगाया है। एडीपीसी ने घटना का जिम्मेदार मुख्यतय जेईएन-एईएन को ही बताया लेकिन जब उनसे पूछा कि क्या इस घटना में खुद एडीपीसी की जबावदेही-जिम्मेदारी नहीं थी। तब उन्होंने माना कि वे भी घटना के लिए जिम्मेदार हैं लेकिन तकनीकी रूप से एईएन-जेईएन मॉनिटरिंग करते हैं। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही मानते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है।

ग्रामीणों ने स्कूल निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग लेने का आरोप लगाया। वहीं, घटना के बाद स्कूल का निर्माण का काम तुरंत रोक दिया है।
ग्रामीणों ने स्कूल निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग लेने का आरोप लगाया। वहीं, घटना के बाद स्कूल का निर्माण का काम तुरंत रोक दिया है।

स्कूल एसडीएमसी कमेटी की बिना अनुमति शुरू हुआ निर्माण निर्माणाधीन स्कूल बिल्डिंग से सरकारी सी.सै.स्कूल पारथरपाड़ी फिलहाल 1 किमी दूर पुराने जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। स्कूल केन्द्र सरकार की तरफ से पीएमश्री योजना में चयनित है। ​जिसकी वजह से नई ​बिल्डिंग तैयार हो रही है स्कूल टीचर गजेन्द्र ने बताया कि स्कूल एसडीएमसी की बिना अनु​मति के निर्माण शुरू कर दिया। एईएन-जेईएन ने हमें निर्माण कार्य से पूरी तरह दूर रहने को कहा था। इसलिए हम कोई ध्यान नहीं दे पाए।

ग्रामीण राजाराम ने कहा कि निर्माण से पहले ही बिल्डिंग गिराना शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही को बताता है। कब तक बच्चे घटिया निर्माण की भेंट चढ़ेंगे।
ग्रामीण राजाराम ने कहा कि निर्माण से पहले ही बिल्डिंग गिराना शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही को बताता है। कब तक बच्चे घटिया निर्माण की भेंट चढ़ेंगे।

ग्रामीण बोले-घटिया निर्माण के उपयोग से हुई बच्ची की मौत ग्रामीण लातूराम पारगी ने आरोप है कि ठेकेदार ने घटिया सामग्री का उपयोग किया है। सरियों की ठीक से फिटिंग नहीं होने और ​घटिया सामग्री के कारण मजबूत पकड़ नहीं बनाने के कारण छज्जा गिरा और उससे एक बच्ची की मौत हो गई। ग्रामीण राजाराम ने कहा कि निर्माण से पहले ही बिल्डिंग गिराना शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही को बताता है। कब तक बच्चे घटिया निर्माण की भेंट चढ़ेंगे।

75 लाख बजट में तैयार होने थे 7 कमरे और ग्राउंड जानकारी अनुसार बिल्डिंग निर्माण की मॉनिटरिंग का जिम्मा पूरी तरह एडीपीसी के पास रहता है। केन्द्र सरकार की ओर बिल्डिंग निर्माण के लिए 75 लाख का बजट जारी हुआ। इसमें 7 कमरे, ग्राउंड आदि बनने थे। फरवरी में काम शुरू हुआ और 5 अगस्त को पूरा होना था लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। ऐसे में ठेकेदार ने 2 और माह का समय ​मांगा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है