मेवाड़ को मिलेगा नया प्रशासनिक नेतृत्व, गौरव अग्रवाल होंगे उदयपुर नए कलेक्टर
उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) राजस्थान प्रशासनिक सेवा में बड़ा बदलाव करते हुए आईएएस अधिकारी गौरव अग्रवाल को अब उदयपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में जोधपुर में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत अग्रवाल अब झीलों की नगरी उदयपुर की कमान संभालेंगे।
कौन हैं गौरव अग्रवाल?
15 अगस्त 1984 को जन्मे गौरव अग्रवाल राजस्थान कैडर के 2014 बैच के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक और लखनऊ विश्वविद्यालय से वित्त में एमए किया है। प्रशासनिक अनुभव में वे उपखंड अधिकारी (SDM) और विभागीय सहायक सचिव जैसे अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
उदयपुर के लिए क्या मायने?
मेवाड़ क्षेत्र में विकास, प्रशासनिक सख्ती और नवाचार की उम्मीदें अब और बढ़ गई हैं। गौरव अग्रवाल को एक प्रभावी और परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है, ऐसे में उदयपुर में नई योजनाओं और तेज प्रशासनिक फैसलों की संभावना है।