NSUI के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का पहली बार सुमेरपुर पहुंचने पर किया भव्य स्वागत
तखतगढ़ (बरकत खान) सुमेरपुर में भारतीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सुमेरपुर आगमन पर जाखड़ का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के मंगलवार शाम काे पहली बार सुमेरपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
पोमावा पुलिया स्थित आरजे 22 होटल पर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व में जाखड़ का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जाखड़ का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में हनुमत सिंह, असलाराम दहिया, नासिर खान (पालड़ी जोड़), कुशाल सिंह देवड़ा, प्रकाश मीणा, मानसिंह (रामनगर), शैतान कुमार मेघवाल, सुमित्रा शर्मा, वर्षा कश्यप, सुनील मोदी, सनी कुमार और सुमित शर्मा सहित युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


