अजमेर पुलिस की मेगा कार्रवाई: गेहूं की आड़ में तस्करी कर ले जाया जा रहा 2.60 करोड़ का डोडा पोस्त जब्त

Apr 26, 2026 - 15:22
Apr 26, 2026 - 15:25
 0
अजमेर पुलिस की मेगा कार्रवाई: गेहूं की आड़ में तस्करी कर ले जाया जा रहा 2.60 करोड़ का डोडा पोस्त जब्त

नसीराबाद (अजमेर)। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के कुशल नेतृत्व में नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक ट्रेलर से 17 क्विंटल 27 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

सदर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भीलवाड़ा की ओर से एक ट्रेलर, जिस पर काला तिरपाल ढका है, भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर जयपुर की ओर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी कृष्ण कुमार यादव के सुपरविजन व थाना प्रभारी बिशु के नेतृत्व में आईओसी गैस प्लांट (दिलवाड़ा पुलिया) के पास नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ट्रेलर को रोककर जांच की गई। शुरुआत में ट्रेलर में 677 बोरियां गेहूं की भरी दिखाई दीं, लेकिन गहराई से तलाशी लेने पर गेहूं की बोरियों के पीछे छुपाए गए 86 प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए। इन कट्टों की जांच करने पर उनमें 17.27 क्विंटल 48 ग्राम अवैध डोडा पोस्त पाया गया।

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सहित ट्रेलर को जब्त कर मौके से गणेश पुत्र लालाराम बैरवा (चालक, निवासी भीलवाड़ा) और चेतन पुत्र जगदीश बैरवा (खलासी, निवासी भीलवाड़ा) को गिरफ्तार किया है:

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की विस्तृत जांच श्रीनगर थाना प्रभारी को सौंपी गई है। पुलिस अब तस्करी के इस बड़े नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं और माल की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................