भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहराया, पार्षदों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को घेरा

Apr 28, 2026 - 20:04
 0
भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहराया, पार्षदों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को घेरा

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। क्षेत्र में गर्मी का पारा चढ़ते ही बिजली की अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की समस्याओं ने विकराल रूप ले लिया है। आम जनता को हो रही इस परेशानी को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और निवर्तमान पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचकर उच्चाधिकारियों से मुलाकात की।

 ​प्रतिनिधिमंडल ने अधिशाषी अभियंता और सहायक अभियंता के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से गर्मी के मौसम में अचानक बढ़ी कटौती और बार-बार हो रहे ट्रिपिंग के मुद्दों को रखा गया। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि भीषण गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और व्यापारियों का हाल बेहाल है, ऐसे में विभाग की लापरवाही जनता के आक्रोश को बढ़ा रही है। ​

विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता के दौरान मुख्य रूप से ​शक्ति सिंह चौहान निवर्तमान पार्षद, सिराजुद्दीन सिद्दीकी निवर्तमान पार्षद, हाजी इरशाद गैसावत, फूलचंद परेवा समाजसेवी सहित अन्य ने अधिकारीयों से मांग की कि ​अघोषित बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए। ​खराब ट्रांसफार्मरों को जल्द से जल्द बदला जाए ताकि लो-वोल्टेज की समस्या दूर हो सके। ​शिकायत निवारण केंद्रों हेल्प डेस्क को सक्रिय किया जाए ताकि आमजन की सुनवाई समय पर हो सके।

 इस दौरान ​अधिशाषी अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी दिनों में बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाएगा और लोड मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
शक्ति सिंह चौहान, निवर्तमान पार्षद, नगर परिषद मकराना का कहना है कि -  ​"जनता गर्मी से त्रस्त है और विभाग को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना होगा। हमने अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि यदि जल्द ही बिजली की स्थिति नहीं सुधरी, तो हमें जनहित में आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................