ग्राम रथ अभियान से बदली पुष्पेन्द्र की जिंदगी, मिला मालिकाना हक

Apr 29, 2026 - 22:10
 0
ग्राम रथ अभियान से बदली पुष्पेन्द्र की जिंदगी, मिला मालिकाना हक
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने एवं पात्र लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान के तहत बुधवार को सेवर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बिलौठी में शिविर का आयोजन किया गया। 
शिविर में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों एवं लाभकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से मौके पर लाभान्वित किया गया। 
पुष्पेन्द्र ने बताया पट्टे का महत्व-
लाभार्थी पुष्पेन्द्र ने बताया कि उनके पास स्वामित्व पट्टा न होने के कारण कई वर्षों से राज्य सरकार की योजनाओं से वंचित होने के साथ ही स्वरोजगार के लिए बैंक से ऋण भी नहीं मिल पा रहा था। बुधवार को राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे ग्राम रथ अभियान के तहत लगाए गए शिविर में लाभार्थी पुष्पेन्द्र ने स्वामित्व योजना के तहत पट्टे के लिए आवेदन उपखण्ड अधिकारी भारती गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत किया। उपखण्ड अधिकारी के निर्देशानुसार मौके पर ही आवेदन की संबंधित अधिकारियों द्वारा समस्त दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई।  उसके पश्चात मौके पर ही लाभार्थी पुष्पेन्द्र को पट्टा सौंपा गया।
लाभार्थी ने कहा कि पट्टा मिलने से अब उन्हें बैंक से ऋण लेने में सुविधा होगी, क्योंकि पहले ऋण के लिए भूमि के स्वामित्व दस्तावेज होना आवश्यक है। पुष्पेन्द्र ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी भूमि का मालिकाना हक मिल गया है और वे भविष्य में विभिन्न योजनाओं का लाभ भी आसानी से ले सकेंगे। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................