आशापुरा माताजी मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, ध्वजारोहण के साथ महाआरती व महाप्रसादी का हुआ आयोजन
सिरोही (रमेश सुथार) सरतरा ग्राम पंचायत के वलदरा गांव मे स्थित श्री आशापुरा माताजी मंदिर का वार्षिकोत्सव बडे धूमधाम से मनाया गया। मारू प्रजापत चौहान परिवार वलदरा द्वारा आयोजित दो दिवसीय महोत्सव मे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए।
विपुल प्रजापत व जितेन्द्र प्रजापत ने बताया कि सोमवार शाम को गरबा नृत्य का आयोजन हुआ व रात्रि मे विशाल भजन संध्या हुई जिसमे कलाकारो ने देर रात तक आकर्षक धार्मिक भजनो कि प्रस्तुति देकर श्रोताओ को भाव विभोर किया।
सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ मे आहुति दी गई। और गाजे-बाजे के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण हुआ तत्पश्चात महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिर को आकर्षक फूल मालाओ और रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया।
इस अवसर पर पुराराम छौगालाल डाॅ कुणाल शंकरलाल गणेश हसमुख जयन्तिलाल जयेश दिनेश आलाराम अमृत दरगाराम रणछोड प्रकाश रगाराम नटवरलाल गीरीश दौलाराम बाबुलाल तलकाराम मोहनलाल नवाराम विजय प्रजापत समेत चौहान प्रजापत परिवार व ग्रामीण मौजूद रहे।


