शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर उठा प्रशासनिक हंटर: CBEO को कारण बताओ नोटिस जारी

Apr 29, 2026 - 22:15
 0
शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर उठा प्रशासनिक हंटर: CBEO को कारण बताओ नोटिस जारी

बयाना (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले के बयाना ब्लॉक में पटरी से उतरती शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक ढिलाई को लेकर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) ने बड़ा कदम उठाया है। मीडिया में लगातार प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए विभाग ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

क्या हैं आरोप?
जारी नोटिस के अनुसार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर अपने कार्यालय से लगातार नदारद रहने के गंभीर आरोप लगे हैं। जांच में सामने आया है कि अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना और बिना जिला स्तरीय उच्चाधिकारियों की अनुमति के मुख्यालय से बाहर रह रहे थे। विभाग ने इसे घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और राजकार्य के प्रति उदासीनता माना है।

कार्रवाई की चेतावनी:
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी से तत्काल और संतोषजनक स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब नहीं दिया गया, तो इसे स्वीकारोक्ति मानकर एकतरफा विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मीडिया की खबरों का पड़ा असर:
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बयाना ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे थे। मीडिया द्वारा प्रमुखता से उठाई गई खबरों के बाद विभाग ने यह सख्त रुख अपनाया है।

जनता की मांग:
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। लोगों की मांग है कि शिक्षा विभाग में नियमित निरीक्षण और जवाबदेही तय की जाए ताकि छात्र-छात्राओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................