26 अप्रैल को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन:बैरवा समाज विकास समिति की बैठक, पोस्टर विमोचन

Mar 8, 2026 - 18:25
Mar 9, 2026 - 08:09
 0
26 अप्रैल को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन:बैरवा समाज विकास समिति की बैठक, पोस्टर विमोचन

झालावाड़ / राजस्थान 

झालावाड़ में बैरवा समाज विकास समिति की बैठक कोटा रोड स्थित छोटी रायपुर के हॉस्टल में कन्हैयालाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान आदर्श बैरवा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन किया गया। यह सम्मेलन 26 अप्रैल रविवार को आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष फूंदीलाल बैरवा ने बताया कि सम्मेलन के लिए वर-वधू का पंजीयन 10 मार्च से 10 अप्रैल तक किया जाएगा। पंजीयन के लिए वर पक्ष से 19 हजार रुपए और वधू पक्ष से 17 हजार रुपए सहयोग राशि ली जाएगी। पंजीयन के लिए वर की आयु 21 वर्ष से अधिक और वधू की आयु 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है। इस अवसर पर सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। संयोजक घांसीलाल बैरवा, सहसंयोजक वेदप्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष दानमल अध्यापक, राकेश अध्यापक, संरक्षक बृजमोहन बैरवा ठेकेदार, संजय वर्मा, सलाहकार छीतरलाल बैरवा, रामस्वरूप बैरवा, नरेन्द्र गोटवाल, रामकल्याण तथा विधि सलाहकार हेमन्त बैरवा को नियुक्त किया गया। जल, भोजन, टेंट और संचालन जैसी व्यवस्थाओं के लिए भी विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैरवा समाज विकास समिति की कार्यकारिणी में भी फेरबदल किया गया। बैठक में बृजमोहन बैरवा अध्यापक, अशोक कुमार व्याख्याता, चन्द्रप्रकाश बैरवा, जितेन्द्र भारती और धर्मेन्द्र ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................