चंद रुपयों के कमीशन के लिए बेचा ईमान,साइबर ठगों को कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

Apr 19, 2026 - 13:07
 0
चंद रुपयों के कमीशन के लिए बेचा ईमान,साइबर ठगों को कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

गोविन्दगढ़, (अलवर)  अलवर पुलिस अधीक्षक  सुधीर चौधरी (IPS) के निर्देशन में जिले में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'साइबर संग्राम अभियान 2.0' को एक बड़ी सफलता मिली है। गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो साइबर ठगों को कमीशन के बदले अपने बैंक खाते उपलब्ध कराता था।

आरोपी गांव गांव बाइक पर फेरी लगाकर  प्लास्टिक का सामान बेचने का काम करता था । लेकिन लालच में आकर साइबर ठगो का सहयोगी बन गया। और 30% कमीशन के बदले ठगी की रकम निकालकर ठगो तक पहुंचाता था।

​थानाधिकारी धर्मसिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अजरुद्दीन (उम्र 23 वर्ष) पुत्र आस मोहम्मद उर्फ आसु खां निवासी सैदमपुर थाना गोविंदगढ़ जिला अलवर का रहने वाला है। वह साइबर ठगों के साथ मिलकर काम कर रहा था। वह मुख्य रूप से म्यूल अकाउंट (mule Account) उपलब्ध कराने का काम करता था।

 ठगी की गई राशि को इन संदिग्ध खातों में मंगवाया जाता था। जिसके बदले आरोपी को मोटा कमीशन मिलता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉइड मोबाइल और एक सिम कार्ड बरामद किया है।

​थानाधिकारी धर्मसिंह ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी लालच में आकर अपने बैंक खाते, सिम कार्ड या एटीएम किसी अनजान व्यक्ति को न दें। अपने खाते का इस्तेमाल किसी और को न करने दें  क्योंकि ऐसा करना आपको साइबर अपराध का हिस्सा बना सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................