राजस्थान ब्राह्मण महासभा के डॉ राकेश अवस्थी महुवा नगर अध्यक्ष एवं विष्णु पाराशर महुवा तहसील अध्यक्ष मनोनीत

Apr 29, 2026 - 22:20
 0
राजस्थान ब्राह्मण महासभा के डॉ राकेश अवस्थी महुवा नगर अध्यक्ष एवं विष्णु पाराशर महुवा तहसील अध्यक्ष मनोनीत

महुवा (अवधेश अवस्थी) राजस्थान ब्राह्मण महासभा के संगठन को मजबूती देने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से जिला स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। महासभा के जिला अध्यक्ष वैद्य विष्णुकांत तिवारी ने प्रदेश नेतृत्व की सहमति से महुवा तहसील और नगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है।

जिला अध्यक्ष वैद्य विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम जैमिनी एवं संरक्षक पंडित एस.डी. शर्मा की अनुशंसा पर विष्णु दत्त पाराशर को महुवा तहसील अध्यक्ष तथा डॉ. राकेश अवस्थी को महुवा नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए जिला अध्यक्ष ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आगामी 7 दिवस के भीतर अपनी सक्रिय कार्यकारिणी का गठन कर सूचित करें।

नियुक्ति की घोषणा के बाद महुवा में समाज के बंधुओं ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर और नगर अध्यक्ष डॉ. राकेश अवस्थी का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कराकर बधाई दी।

: इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उनका मुख्य लक्ष्य ब्राह्मण समाज को संगठित करना, युवाओं को संस्कारों से जोड़ना और समाज के जरूरतमंद परिवारों की मदद करना रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................