बेरी में हर्षोल्लास से मनाया गया गणगौर उत्सव, महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए की विशेष पूजा-अर्चना
सीकर (सुमेर सिंह राव ) सीकर की ग्राम पंचायत बेरी में गणगौर उत्सव को लेकर महिलाओं एवं युवतियों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला । यह जानकारी देते कोमल राठौड़ ने बताया कि पूरे 16 दिन गांव की महिलाओं ने इस उत्सव का आनंद लिया पूरे सोलह श्रृंगार करके पूजन करते रात को माता के गीत नाचना होता आज इस का समापन किया गया जिस में उद्यापन करनी वाली मातृशक्ति 16 महिलाओं को श्रृंगार का सामान दिया उन्हें भोजन करवाया उन से आशीर्वाद लिया गणगौर राजस्थान के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक हैं। यह किसी न किसी रूप में पूरे राजस्थान में मनाया जाता हैं। गण भगवान शिव का पर्यायवाची हैं और गौरी देवी पार्वती का, जो भगवान शिव की दिव्य पत्नी हैं। गणगौर इन दोनों के मिलन का उत्सव हैं और वैवाहिक सुख का प्रतीक हैं। गणगौर पूजन के दौरान सुमन निशा सरोज मोनू वासु हिना दीपा रीना मंजू पूनम दिलराज चंदू उपस्थित रहे