अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान की नई नियुक्तियाँ: कांता कंवर बनीं युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष

Apr 26, 2026 - 12:52
 0
अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान की नई नियुक्तियाँ: कांता कंवर बनीं युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष

जोधपुर (बद्रीलाल माली) अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान, राजस्थान की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जोधपुर स्थित रावणा राजपूत भवन में संपन्न हुई। बैठक में समाज की प्रतिभाओं के सम्मान के साथ-साथ संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

संस्थान की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनिता कंवर चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला की सहमति और परामर्श से संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें भीलवाड़ा की कांता कंवर को उनकी सक्रियता और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। इसी क्रम में, जोधपुर की गिरिजा भाटी को महिला प्रदेश महामंत्री के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला ने कहा कि युवाओं और महिलाओं की भागीदारी से समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे समाज हित और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगी। इन नियुक्तियों पर भीलवाड़ा सहित प्रदेश भर के समाजबंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................